पांवटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 व्यक्तियों के पास से 2.29 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की हैं…
दिनाँक 11-07-2026 को स्पैशल डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की पुलिस टीम को गश्त के डोरण गुप्त सूचना मिली कि एक मोटर साईकल न0 HP17J-4680 जिस पर अमित पुत्र श्री मंगलु राम निवासी गांव अम्बीवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पांवटा साहिब व बालक रामपुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी गांव व डा0 पुरुवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर पर सवार थे जो कुन्जा से बाबार नाम के व्यक्ति से हैरोईन/स्मैक खरीदर कर ला रहे है जिस सूचना पर स्पैशल डिटेक्शन सैल की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त मोटर साइकिल को रोका व मोटर साइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की व तलाशी ली तलाशी के दौरान उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 2.29 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुआ । जिस पर पुलिस इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।










