ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब, को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियोग संख्या 62/21 दिनांक 31.05.2021, थाना पुरुवाला, में आरोपी के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद से वह काफी समय से फरार था तथा माननीय न्यायालय पांवटा साहिब ने 11.05.2023 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। 26.07.2026 को पीओ सेल नाहन की विशेष टीम जिसमे आरक्षी मोहित सेनी, मानक मुख्य आरक्षी विनय व आरक्षी जगपाल ने दीपक चन्दोला जो STF पुलिस टीम देहरादून मे तैनात है के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर धर्मावाला चौक (UK) के पास दबिश दी । सूचना के अनुसार आरोपी सफेद XUV-300 (UK07DN7796) से देहरादून से पांवटा साहिब की ओर आ रहा था। पुलिस ने वाहन को रोककर चेक किया तो चालक की पहचान युसुफ अली के रूप में हुई तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *