स्पेशल डिटेक्शन टीम ने 4796 नशीले कैप्सूलो सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में नशा तस्करों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है
मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी नारायणगढ़ अपनी कार HR 04L 6828 में नशे की खेप डिलीवर करने आया था पुलिस ने भूपूर के समीप उसकी ग्रैंड विटारा कार की तलाशी ली तो उसकी कार से 4796 कैप्सूल बरामद हुए आरोपी किसी तरह का बिल पेश न कर सका इसके बाद नशा तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है












