ADVERTISEMENT

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का सीबीएसई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का सीबीएसई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

4 अगस्त से 8 अगस्त2027 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 16(अंडर 19) गर्ल्स एथलेटिक टूर्नामेंट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में कुल 80 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।

कोच श्री गुरनाम सिंह के मार्गदर्शन में स्कूल की एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

रिधिका चौहान ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में तीसरा स्थान (कांस्य पदक),भूमि शर्मा ने1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान (कांस्य पदक), अनुष्का तोमर ने ट्रिपल जंप (ट्रिपल कूद) में दूसरा स्थान (रजत पदक), 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया। 4×100 तथा 4×400 रिले रेस दोनों प्रतिस्पर्धाओं में अनुष्का तोमर, रिधिका चौहान, भूमि शर्मा, रिद्धिमा चौधरी, सौम्या पंवार तथा प्रेरणा शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के डायरेक्टर

श्री गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गुरविन्दर कौर चावला न ने सभी विजेता छात्राओं और उनके कोच गुरनाम सिंह को इस शानदार सफलता पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!