ADVERTISEMENT

हिमाचल के सरकारी व निजी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित 

हिमाचल के सरकारी व निजी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने यह अवकाश घोषित किया है।

इसे लेकर विभाग ने गत दिवस आदेश जारी कर दिए है। बीते शुक्रवार को सीएम सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। आज भी सीएम ने बड़सर में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की छुट्टी की बात कही गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

15 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक 17 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के एवज में दिया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *