Khabron wala
जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश की चार कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है। रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी। इनमें पुष्पा, ज्योति और भावना एनसीओई धर्मशाला से जुड़ी हैं। केंद्र के इतिहास में पहली बार तीन कबड्डी खिलाड़ियों का एक साथ चयन हुआ है। भावना के चयन से मंडी के पंडोह क्षेत्र में भी खुशी है।
जापान में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा बनेंगी। प्रदेश की रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है।
खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में ज्योति, पुष्पा और भावना भारतीय खेल प्राधिकरण के धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ी हैं। एनसीओई धर्मशाला के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्र के इतिहास में पहली बार कबड्डी की तीन खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर एक साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं।
पिछले बार 2023 में सेंटर की दो खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा था और भारत ने स्वण पदक जीता था। रितु नेगी हिमाचल की प्रमुख कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं और भारतीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। पिछली बार रितु नेगी के साथ भारतीय टीम को कमान भी थी। वहीं पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ने भी घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। चारों खिलाड़ियों के चयन को हिमाचल में कबड्डी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा है।












