*पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत IIM सिरमौर मे एक छात्र की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में SIT का गठन*
दिनांक 22.08.2026 को पुलिस थाना माजरा में अभियोग संख्या 164/2026 धारा 125 व 106(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत श्री अनुपम शुक्ला पुत्र स्व० श्री शशि भूषण शुक्ला निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश की शिकायत पर पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र स्व० प्रारब्ध शुक्ला, छात्र IIM सिरमौर की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में लापरवाही, सूचना छिपाने, अपर्याप्त निगरानी तथा साथी छात्रों/प्रशासन द्वारा धमकाने व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता द्वारा वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में SIT गठन की मांग पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।SIT के अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र ठाकुर, HPS, SDPO पांवटा साहिब होंगे। टीम में SHO माजरा SI कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी ASI आशीष कुमार, HC इन्द्रजीत, HC रोहित (प्रभारी साइबर सेल नाहन), HC कमाल खान व आरक्षी अशोक कुमार सदस्य होंगे। SIT द्वारा वैज्ञानिक, निष्पक्ष व गहन जांच की जाएगी। शिकायतों व संस्थान के रवैये की भी गहनता से जांच कीजाएगी ।












