Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घलोर गांव के निवासी रितेश शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक (वीरता पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत रितेश शर्मा (पुत्र सूबेदार ओम प्रकाश शर्मा) को यह सम्मान कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में घलोर गांव निवासी रितेश शर्मा, पुत्र सूबेदार ओम प्रकाश शर्मा जो वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल में सेवारत हैं को कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस वीरता एवं कर्त्तव्य निष्ठा के लिए 1 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
वहीं, ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने रितेश शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।










