*पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*
दिनांक 24/08/2026 को जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब राजबन के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पियुष ठाकुर निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने अपनी मोटरसाईकिल No. HP85AA-0453 में चिट्टा (हेरोइन) छिपा कर रखा है । पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।











