ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म , FIR दर्ज , पूर्व पार्षद हरविंदर कौर ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

 

पांवटा साहिब में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से लोगों में आक्रोश है। घटना ने एक बार फिर नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लक्की जो हलवाई का काम करता है और आरोपी के
मां बाप पुलिस स्टेशन के नजदीक चाय की रेहड़ी लगाते है देर शाम आरोपी बच्ची को वाई प्वाइंट के समीप रामशरनम आश्रम वाले रोड पर बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची की चींखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक मौके से भाग गया

बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ हुई इस कथित वारदात के बाद परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि छोटी बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में त्वरित जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है बच्ची का मेडिकल करवाया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची की पहचान और घटना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

वार्ड नंबर 5 से पूर्व पार्षद हरविंदर कौर का कहना है कि वार्ड नंबर 5 की अधिकतर लाइट बंद पड़ी है जिसके कारण आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाया है उन्होंने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि उन्होंने कई बार वार्ड की लाइट ठीक करवाई है परंतु नगर पालिका में बजट न होने की बात के कारण सभी लाइटें ठीक नहीं की जा रही उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *