जीएसटी इंफोर्समेंट विंग परमाणु की टीम ने 231 करोड़ के फर्जी कारोबार का किया खुलासा
किन्नौर जिला के निचार के अबिनाश ने मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी रेंट डिड व बिजली बिल लगाकर लिया था जीएसटी नंबर
जनवरी से जून 2026 तक 231 करोड़ के नकली इनवॉइस जारी कर किया फ्रॉड
41.61 करोड़ का आईजीएसटी फ्रॉड भी आया है सामने
नाहन : हिमाचल प्रदेश गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एनफोर्समेंट विंग साउथ जोन परमाणु की टीम ने 231 करोड़ के नकली गुड्स एवं सर्विसेस इनवॉइस के फ्रॉड का खुलासा किया है। जिला किन्नौर के निचार के रहने वाले अबिनाश कुमार ने मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी रेंट डिड तथा बिजली बिल का प्रूफ देकर जीएसटी नंबर हासिल किया। उसके बाद जनवरी से जून 2026 तक 231 करोड रुपए के नकली गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस जारी करके फ्रॉड किया। इसके साथ ही 41.61 करोड़ का आईजीएसटी फ्रॉड भी सामने आया है। जिसमें दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य राज्यों को में 32 करोड़ की खरीदारी दिखाई गई है। जबकि कैश में टैक्स 247 रुपए दिखाया गया है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के तीन असिस्टेंट कमिश्नर की टीम मामले में आगामी जांच कर रही है।

जैसे ही इंफोर्समेंट विंग को फ्रॉड को पकड़ा, आरोपी का जीएसटी नंबर तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही कैश लेजर में मौजूद 10 लाख 60 हजार का आईटीसी भी ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही किन्नौर में उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के ऑर्डर भी जारी किए गए हैं। वहीं बैंक प्रबंधन से बैंक अकाउंट खोलने के लिए उपलब्ध करवाए गए डॉक्यूमेंट और केवाईसी डिटेल भी मांगी गई है। उधर जीएसटी विंग साउथ जोन परमाणु के जॉइंट कमिश्नर जीडी ठाकुर ने बताया कि 231 करोड रुपए के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस का फ्रॉड पकड़ा है, मामले में आगामी जांच जारी है।










