पांवटा साहिब में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव उपरांत भंडारे वाले दिन औषधीय पौधों का लंगर अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुआ
आज 5 सितंबर 2026 को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव उपरांत भंडारे वाले दिन औषधीय पौधों का लंगर अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह सैनी (गैरी सैनी) की अध्यक्षता में हुआ।
इस प्रकार के औषधीय पौधों का लंगर का आयोजन आज तीन अलग-अलग जगह शिव मंदिर नवादा, शिव मंदिर तारु वाला और शिव मंदिर कुंडियों में किया गया। इस अवसर पर तीनों ही जगह मंदिर कमेटियों ने समाज समाज से आए हुए सदस्यों का सम्मान किया और इस शुभ कार्य के लिए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का आभार प्रकट किया। तीनों ही जगह पर भंडारे के भोजन झंके साथ-साथ औषधीय पौधों का लंगर भी वितरित किया गया। अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सैनी गैरी (सैनी) जी के अनुसार इस तरह के पौधों के लंगरों का आयोजन हम पहले भी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। समाज और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक है एक अच्छा समाज और एक अच्छा पर्यावरण हमारे को भगवान से जोड़ते हैं तथा भगवान श्री कृष्ण जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल सैनी जी विशेष तौर पर इस आयोजन में पहुंचे हुए थे तथा ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज पांवटा साहिब की मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा युवा कार्यकारिणी के सभी सदस्य इन आयोजनों के समय तीनों जगह पर उपस्थित रहे।












