ADVERTISEMENT

गुरु नानक मिशन स्कूल में सिरमौर एजुकेशन डेवेलपमेंट सोसायटी ने सम्मानित किए शिक्षक

गुरु नानक मिशन स्कूल में सिरमौर एजुकेशन डेवेलपमेंट सोसायटी ने सम्मानित किए शिक्षक

विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा में सिरमौर एजुकेशन डेवेलपमेंट सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सिरमौर एजुकेशनल डेवलेपमेंट सोसायटी में जिले के 15 स्कूल सम्मिलित हैं। प्रत्येक विद्यालय के बेस्ट टीचर और दसवीं और 12वीं में उच्चतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। द स्कॉलर्स होम स्कूल का नृत्य और गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के भांगड़ा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया व अन्य स्कूलों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जिसके कारण हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं तथा प्रगति कर सकते हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने भी सभी को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *