Khabron wala
पुलिस थाना चम्बा में एनएचपीसी चमेरा पावर स्टेशन 2 की तरफ से पूर्व कर्मचारी के खिलाफ 10 लाख की ठगी करने पर मामला दर्ज करवाया गया है। कंपनी के जीएम महेश ने पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पूर्व कर्मचारी विवेक सेन ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल किया है, जिससे एनएचपीसी चमेरा पावर स्टेशन 2 को 10 लाख रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ है। पुलिस द्वारा जीएम की शिकायत पर धारा 318(4) और 316(4) बीएनएस के तहत विवेक सेन निवासी 1297, बगीची तन सुख राय, अजमेरी गेट, दिल्ली के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।










