Khabron wala
हिमाचल प्रदेश ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में फेरबदल किया है। विभाग द्वारा कई तहसीलदारों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत, ‘बी-क्लास’ ट्रेनिंग पूरी करने वाले अधिकारियों के साथ-साथ समायोजन सूची में शामिल अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के उपरांत अनुपम अग्निहोत्री को तहसीलदार बालीचौकी नियुक्त किया गया है। लोकेंद्र सिंह चौहान को कुपवी तहसील का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि संजीव कुमार को तहसीलदार रक्कड़ के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, समायोजन प्रक्रिया के तहत पंकज कुमार को जिला कलेक्टर कार्यालय हमीरपुर में तहसीलदार रिकवरी के पद पर तैनात किया गया है।








