नायब तहसीलदार इंदर कुमार ने संभाला माजरा तहसील का कार्यभार
माजरा। नायब तहसीलदार इंदर कुमार ने माजरा तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली और राजस्व संबंधी कार्यों की जानकारी ली।
इंदर कुमार ने कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों, प्रमाण पत्रों और अन्य सरकारी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यालय में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया।
उनके कार्यभार संभालने पर क्षेत्र के लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।











