ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : साईं हॉस्पिटल पर फर्जी बिल और फर्जी इलाज के गंभीर आरोप , पहले भी फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज को लेकर लग चुके हैं गंभीर आरोप 

पांवटा साहिब : साईं हॉस्पिटल पर फर्जी बिल और फर्जी इलाज के गंभीर आरोप , पहले भी फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज को लेकर लग चुके हैं गंभीर आरोप

साईं हॉस्पिटल में मरीज के इलाज को लेकर परिजनों ने आरोप लगाए है , अस्पताल द्वारा की गई जांच इलाज और बिल पर भी उठाए गंभीर सवाल!परिजनों ने कैमरे पर खुद बताई पूरी कहानी

साईं हॉस्पिटल में एक मरीज के इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

परिजनों के अनुसार, मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद साईं हॉस्पिटल लाया गया था। परिवार का आरोप है कि उस समय बिना कोई जांच या टेस्ट करवाए ही उन्हें मरीज को हार्ट से जुड़ी समस्या होने की बात बताई गई और मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद हार्ट से संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया, जबकि बाद में जांचें करवाई गईं। परिवार के मुताबिक, बाद में पता चला कि मरीज को लंग्स यानी फेफड़ों से जुड़ी समस्या है।

परिजनों का कहना है कि अब जब फेफड़ों की समस्या सामने आई है, तो अस्पताल में उनके अनुसार लंग्स से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं है। वही उनके पेशेंट को जबरन अस्पताल में रोककर इलाज करना शुरू कर दिया लगभग दो दिनों बाद जब पेशेंट की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसके हाल और बिगड़ने लगे तो उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

इतना ही नहीं पेशेंट का लगभग 70000 रुपए से भी अधिक बिल बना दिया गया और इलाज के नाम पर मरीज की हालत और बिगड़ गई। फिलहाल परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस अस्पताल में लूट खसोट का काम चला हुआ है मरीज को भ्रमित करके मोटा बिल बनाया जाता है। इससे पहले भी एक डॉक्टर को अन्य राज्य में गिरफ्तार किया गया था जो कि फर्जी तरीके से साईं हॉस्पिटल में हार्ट के डॉक्टर के तौर पर कार्य करके गया था

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *