ADVERTISEMENT

पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज

*पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*

दिनांक 17/09/26 को SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब केदारपुर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हामिर खान पुत्र श्री जलालदीन उर्फ जग्गी जो माजरा, जिला सिरमौर का रहने वाला है, जो पाँवटा, माजरा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है जो आज भी अपनी मोटर साईकल नम्बर HP17G 1988 पर बैठकर कुंजा की तरफ से माजरा की और आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *