Khabron wala
हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है- जिसके चलते आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इसके बावजूद हिमाचल में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं।
मौसम का बदलेगा मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 और 25 सितंबर को प्रदेश के मैदानी तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को मुख्य रूप से मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जबकि 26 और 27 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
बारिश की चेतावानी….
हालांकि इस अवधि के दौरान मौसम विभाग ने किसी भी क्षेत्र के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में फिलहाल भारी बारिश से जुड़ी किसी बड़ी मौसम संबंधी चेतावनी की स्थिति नहीं है।
प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच तापमान अभी भी कई इलाकों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी कई स्थानों पर गर्मी का असर महसूस हो रहा है।
तापमान नीचे जाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान नीचे जाने की संभावना है। इससे लोगों को मौजूदा गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हिमाचल प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई की तारीख 25 सितंबर मानी जाती है। यानी सामान्य परिस्थितियों में सितंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है। मगर इस बार मौसम की सक्रियता को देखते हुए मानसून की विदाई में कुछ दिनों की देरी होने के आसार हैं।
पंजाब-हरियाणा से मानसून वापस
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मगर हिमाचल में अभी बारिश कराने वाली मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसी वजह से प्रदेश में मानसून की विदाई फिलहाल पूरी तरह शुरू होती नजर नहीं आ रही है।
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है। 24 और 25 सितंबर को जहां कुछ मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार हैं, वहीं 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मानूसन का असर…
मौसम विभाग की ओर से फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मगर स्थानीय स्तर पर बारिश की स्थिति बन सकती है। ऐसे में सितंबर के आखिरी दिनों में भी हिमाचल के मौसम में मानसून का असर बना रहने की संभावना है।











