ADVERTISEMENT

शिमला मॉल रोड पर टूरिस्ट कपल का हाईवोल्टेज ड्रामा- महिला को बूरी तरह पी**टा, वीडियो वायरल

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। राजधानी शिमला में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। इसी बीच शिमला के सबसे व्यस्त मॉल रोड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है- जिसने पर्यटकों की भीड़ के बीच सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक टूरिस्ट कपल आपस में इस कदर भिड़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।

जमीन पर लेटी महिला, व्यक्ति मार रहा लात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला जमीन पर लेटी दिखाई दे रही है, जबकि उसके पास खड़ा एक व्यक्ति उसे हाथ और लात से मारता नजर आ रहा है। इस दौरान महिला भी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करती सुनाई दे रही है। कुछ देर तक दोनों के बीच विवाद और हाथापाई चलती रही।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात की है। मॉल रोड पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।

मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

वायरल वीडियो में आसपास लोगों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के दौरान महिला सड़क पर गिर गई और व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता दिखाई दिया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी होती रही। सार्वजनिक जगह पर पर्यटकों के बीच इस तरह का हंगामा होने से मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की पड़ताल

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिमला पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल दोनों लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग पर्यटक दंपती हैं। हालांकि अभी तक महिला की ओर से पुलिस के पास इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

महिला ने नहीं दी शिकायत

SSP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग टूरिस्ट कपल हैं। महिला की ओर से फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है।

शिमला के मॉल रोड पर पर्यटकों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच भी इसकी चर्चा है। फिलहाल पुलिस संबंधित लोगों की पहचान और घटना के पूरे कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *