ADVERTISEMENT

खेल मैदान में द स्कॉलर्स होम स्कूल के सितारों का जलवा

खेल मैदान में द स्कॉलर्स होम स्कूल के सितारों का जलवा

Khabron wala 

एथलेटिक्स में ओवरऑल द्वितीय स्थान, फुटबॉल और बैडमिंटन में भी उपविजेता ।

द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

एथलेटिक्स, फुटबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (तारूवाला) में 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक हुई।

अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय ने 43 विद्यालयों के बीच ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अक्षित राय ने हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं रमन कुमार ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया।

4×100 मीटर रिले में प्रांजय तोमर, वैभव चौहान, भुवन्यू शर्मा और रमन कुमार की टीम ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

अंडर 14 (बॉयज) ने भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फुटबॉल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ शौर्य नेगी, रणविजय सिंह ठाकुर और दक्षेश शर्मा का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

तीनों खिलाड़ियों का चयन विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है।

अंडर-14 (गर्ल्स) जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 और 20 सितंबर 2026 को ददाहू, जिला सिरमौर में हुई।

अंडर-14 बालिका वर्ग की जिला स्तरीय SGFI बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी विद्यालय की खिलाड़ियों कृतज्ञा चौहान और आराध्या ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इन लगातार मिल रही खेल उपलब्धियों से विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, डायरेक्टर श्रीमती गुरमीत कौर नारंग, सीनियर प्रिंसिपल श्री अभिषेक शर्मा तथा समस्त विद्यालय परिवार ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ कुलदीप कुमार बतान और अन्य सदस्यों प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार एवं भगवंत सिंह तथा खिलाडियों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।–

You received this message because you are subscribed to the Google Groups “News Mails” group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected].

To view this discussion visit https://groups.google.com/a/thescholarshome.com/d/msgid/news-mails/CACvynLhVetYhFFb8EuqkpFh4q6FnN5KXLSrHK1MYbd0a9-_H%3DQ%40mail.gmail.com.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *