ADVERTISEMENT

Shimla: आंगनबाड़ी से दादी संग घर लौट रही थी 3 वर्षीय दिव्यांशी, तेज रफ्तार पिकअप ने रौं..दा

Shimla: आंगनबाड़ी से दादी संग घर लौट रही थी 3 वर्षीय दिव्यांशी, तेज रफ्तार पिकअप ने रौं..दा

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में बुधवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आंगनबाड़ी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के ठियोग क्षेत्र चाटोग-सिंखुरी सड़क पर हुआ। मृतक बच्ची की पहचान दिव्यांशी (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीरा उर्फ शकुंतला अपनी तीन साल की पोती को आंगनबाड़ी से लेकर पैदल घर जा रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद पिकअप (HP 63A-4318) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए चियोग ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत एंबुलेंस से आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।

मामला दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *