ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले पौण्टा साहिब कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तोमर

 

Khabron wala

राज्य सभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले पौण्टा साहिब कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तोमर। जिसके बाद कांग्रेस के हल्के में राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। इस महत्वपूर्ण मुलाकात को लेकर मनीष तोमर ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है, और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रभारी से उन्होंने पाँवटा साहिब विधानसभा में कांग्रेस संगठन की मज़बूती और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दावा किया है कि पौण्टा साहिब विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।

बता दें कि मनीष तोमर इस बार कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के तौर पर सबसे ज्यादा जिताऊ चेहरा हैं। जिन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ संघटन में कार्य करने का अच्छा तजुर्बा हैं। वह पौण्टा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार से आते हैं। जिस कारण पौण्टा शहर में रहने वाले पहाड़ी लोगों के अलावा आँजभोज क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।

गौरतलब हो कि आजकल हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल प्रवास पर हैं।शिमला में चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *