ADVERTISEMENT

सिरमौर में शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, स्कूल में देरी से पहुंचने का वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लिया एक्शन

सिरमौर में शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, स्कूल में देरी से पहुंचने का वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लिया एक्शन

Khabron wala 

जिला सिरमौर के शिक्षा खंड सतौन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला परवा-ल्वागो में शिक्षक के देरी से पहुंचने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।

ग्रामीणों के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज होने के बाद संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग के संज्ञान में आया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला परवा-ल्वागो में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण और अभिभावक पाठशाला के बाहर विरोध जताते हुए भी दिखाई दिए। मामले को लेकर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर भी दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं।

बताया गया कि इस पाठशाला में दो शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से एक शिक्षक उस दिन खंडस्तरीय बाल मेले में भाग लेने के लिए सतौन गए हुए थे, जबकि दूसरे शिक्षक पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने देरी से पाठशाला पहुंचने का आरोप लगाया था।

विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय रोनहाट निर्धारित किया गया है।

तथ्यात्मक जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट ली गई थी। स्कूल में देरी से पहुंचने के मामले में संबंधित शिक्षक को निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। विभाग की ओर से फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद आगामी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *