चाकू की नोक पर सेवानिवृत्त अध्यापक से मोबाइल और नकदी लूटकर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश फरार; इलाके में दहशत का माहौल।
Khabron wala
जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत टोकियों में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त अध्यापक के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक दाता राम टोकियों से पैदल अपने घर भेड़ेवाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गौशाला के पास से घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। बदमाश उन्हें सुनकर खंड स्थित गुलशन फैक्ट्री के पीछे सुनसान जगह झाड़ियों में ले गए। वहाँ आरोपियों ने बुजुर्ग अध्यापक के साथ हाथापाई कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल फोन व लगभग 1200 रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश धौलाकुआं की ओर फरार हो गए।
पुलिस जांच:
पीड़ित दाता राम, पूर्व उप प्रधान शेर सिंह और कमल ने इस लूटमार की लिखित शिकायत माजरा पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान टोकियों ग्राम पंचायत की प्रधान अल्का रानी भी मौके पर मौजूद रहीं।










