जिला स्तरीय एस जी एफ आई अंडर 19 ब्वायज में द स्कॉलर्स होम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Khabron wala
पीएम श्री पं. दुर्गा दत्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारग (सिरमौर) में आयोजित अंडर-19 इंडोर टूर्नामेंट में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
शतरंज प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ी भुवन चौहान और रक्षित का चयन स्टेट लेवल एसजीएफआई टूर्नामेंट, हमीरपुर के लिए हुआ है।
कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में राघव राकेश राजपूत ने स्वर्ण पदक, जबकि कार्तिकेय ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं ताइक्वांडो में अक्षित राय ने स्वर्ण पदक तथा लक्ष्यराज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जूडो में धनंजय सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने कराटे में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं वुशु प्रतियोगिता में आरव कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
इस शानदार उपलब्धि पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग, सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा एवं अध्यापकगण ने स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. कुलदीप कुमार बतान तथ् उनके सहायक शिक्षकों प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, सुधीर कुमार, अमित कुमार और भगवंत सिंह तथा सभी चयनित खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं को बधाई दी।
उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय उनके प्रशिक्षकों प्रवीण ठाकुर और अमित कुमार को दिया।
डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग जी ने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
—
You received this message because you are subscribed to the Google Groups “News Mails” group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected].
To view this discussion visit https://groups.google.com/a/thescholarshome.com/d/msgid/news-mails/CACvynLhSqwBZ%3D-XW_%2BwQQV_cqz2JN7-%2BPtjDUNPoBS0CTTDwjQ%40mail.gmail.com.









