ADVERTISEMENT

स्वच्छ भारत अभियान के दिन पांवटा साहिब में सफाई व्यवस्था ठप

स्वच्छ भारत अभियान के दिन पांवटा साहिब में सफाई व्यवस्था ठप

Khabron wala 

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, व्यवस्था पर उठे सवाल

पांवटा साहिब। जिस दिन देशभर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का संदेश दिया जा रहा है, उसी दिन पांवटा साहिब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।

कर्मचारियों का आरोप है कि ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही, वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा और स्थानांतरण नीति को लेकर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

हालात पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों का कहना है कि जब सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी ही अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो स्वच्छ भारत अभियान के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अब देखना यह है कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करता है या स्वच्छता के नारों के बीच शहर की गंदगी और कर्मचारियों की समस्याएं यूं ही नजरअंदाज होती रहेंगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *