जयपुर में शाही मुलाकात: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (पांवटा साहिब) के छात्रों ने की महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह से मुलाकात
Khabron wala
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (GNMPS), पांवटा साहिब के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी
प्रबंधन समिति तथा छात्रों के लिए राजस्थान शैक्षणिक भ्रमण एक अत्यंत अविस्मरणीय और ऐतिहासिक अवसर में बदल गया। भ्रमण के दौरान जयपुर पहुँची स्कूल की टीम ने जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह जी से एक विशेष मुलाकात की।
यह खास मुलाकात राजमाता पद्मिनी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुई। इस दौरान स्कूल के छात्रों और प्रबंधन के सदस्यों को महाराजा साहब से सीधे संवाद करने और उन्हें शुभकामनाएं देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
छात्र राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए।
स्कूल प्रबंधन ने इस मुलाकात को “ए रॉयल एनकाउंटर इन जयपुर” (जयपुर में एक शाही मुलाकात) का नाम दिया है। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और राजशाही स्थापत्य कला से अवगत कराना था।
मुलाकात के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी ने महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह जी का पारंपरिक रूप से सम्मान किया और उन्हें सरोपा तथा शॉल भेंट कर उनका सम्मान तथा। अभिनंदन किया।
विद्यार्थियों ने महाराजा साहब के साथ समय बिताया, जिससे उन्हें राजस्थान के शाही इतिहास और संस्कृति को करीब से समझने का अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने इस अनुभव को छात्रों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक यात्रा केवल किताबों तक सीमित न रहकर बच्चों को भारत की विविधता और धरोहर को प्रत्यक्ष रूप से महसूस कराने का एक बेहतरीन माध्यम बनी है।
स्कूल परिवार ने इसे जीवन भर याद रहने वाली यात्रा करार दिया है।











