ADVERTISEMENT

पंजाब में हड़ताल का असर, हिमाचल से 22 रूटों पर बसें निलंबित

Khabron wala 

पंजाब में हड़ताल के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिवीजन से चलने वाले 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इन रूटों पर बस सेवाएं निलंबित होने से कुल 5540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा है। एचआरटीसी कांगड़ा-चम्बा के डी.एम. पंकज चड्ढा ने बताया कि पंजाब में हड़ताल के कारण प्रभावित रूटों पर बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बसों को निर्धारित गंतव्य की बजाय दूसरे स्थानों तक चलाया जा रहा है, जबकि कुछ रूटों पर सेवाएं निलंबित की गई हैं। धर्मशाला डिवीजन के तहत पालमपुर से 5, धर्मशाला से 11, बैजनाथ से 2, नगरोटा से 2, जोगिंद्रनगर से 1 और पठानकोट से 1 रूट प्रभावित हुआ है।

चम्बा यूनिट में कोई रूट प्रभावित नहीं दर्शाया गया है। कई बसें निर्धारित समय पर ऊना, होशियारपुर, पठानकोट, गगरेट और सुजानपुर तक ही भेजी जा रही हैं। धर्मशाला से जालंधर जाने वाली सुबह 4.40 बजे की बस को होशियारपुर तक चलाया जा रहा है, जबकि सुबह 6.50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस ऊना तक संचालित की जा रही है। पालमपुर से चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं धर्मशाला से चंडीगढ़ और होशियारपुर के कुछ रूट निलंबित किए गए हैं। लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले संबंधित बस अड्डे से रूट और बस के संचालन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *