ADVERTISEMENT

वाह सरकार जी , जब हाथ पैर नहीं है तो आधार कार्ड कैसे बनेगा, KYC न होने से पेंशन बंद 

वाह सरकार जी , जब हाथ पैर नहीं है तो आधार कार्ड कैसे बनेगा, KYC न होने से पेंशन बंद 

Khabron wala 

कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव के सोमदत्त व संदीप बचपन से दिव्यांग हैं, जहां सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं हैं तथा संदीप के हाथ-पैर होने के बावजूद काम नहीं करते, दोनों भाइयों की इस पीड़ा का मामला कुछ दिन पहले जेबीटी अध्यक्ष कल्याण सिंह व सखौली की आशा देवी द्वारा सोशल मीडिया पर पेंशन से संबंधित पोस्ट डालने के बाद सामने आया,

जिसमें बताया गया कि सोमदत्त का हाथ-पैर नहीं होने के कारण आधार कार्ड नहीं बना है जिस कारण केवाईसी नहीं होने से उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद हो गई है,

जिसके बाद आज हम पांवटा साहिब के सामाजिक कार्यकर्ता साहिल गुप्ता व हिमाचल-उत्तराखंड के मशहूर गायक ठाकुर रघुवीर चौहान सहित पूरी टीम खनलोग गांव पहुंची और दोनों दिव्यांग भाइयों सोमदत्त व संदीप से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी,

हमने भरोसा दिलाया कि सोमदत्त के आधार कार्ड को बनवाने की कोशिश की जाएगी तथा पेंशन के मामले को लेकर जल्द ही शिमला जाकर हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव से मिलकर इसका समाधान करवाया जाएगा

निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले सोमदत्त को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल सके, गौरतलब है कि दोनों भाइयों की देखभाल उनकी माताजी करती हैं जो स्वयं कैंसर से पीड़ित हैं और शिमला से उनका उपचार चल रहा है, जिस कारण माताजी से मुलाकात नहीं हो पाई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *