Khabron wala
भटियात क्षेत्र से एक नाबालिगा का अपहरण हो गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सिहुंता में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 17 वर्ष की बेटी का अपहरण कर लिया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला में अन्वेषण जारी है।









