ADVERTISEMENT

Shimla: दशहरा से पहले NH किनारे खून से लथपथ मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

Shimla: दशहरा से पहले NH किनारे खून से लथपथ मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनी वारदात सामने आया है, जहां पर नेपाली युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जुब्बल क्षेत्र का है। मृतक की पहचान हिरेंद्र के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से जुब्बल क्षेत्र में ही निवास कर रहा था। बताया जा रहा है कि हटकोटी मंदिर में दर्शन कर कार से लौट रहे मंडोल गांव निवासी युवकों ने डोची के समीप हाईवे पर हिरेंद्र को खून से लथपथ हालत में देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस तथा एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के समीप कच्चे रास्ते से नाले की तरफ खून के धब्बे मिले हैं। शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *