ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में रामलीला के दौरान हंगामा, स्वागत टीम में खड़े व्यक्ति से मारपीट का आरोप

बद्रीपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के पास रामलीला आयोजन के दौरान स्वागत टीम में खड़े एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए खड़े होने के दौरान तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-4, बद्रीपुर ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि शर्मा पेट्रोल पंप के पास रामलीला का आयोजन चल रहा था और वह मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए स्वागत टीम के साथ खड़ा था। इसी दौरान सुखदेव सिंह उर्फ सुख्खा और उसके बेटे अमृत सिंह व सिमरत सिंह ने पंडाल से बाहर उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सुखदेव सिंह और उसके दोनों बेटों ने उसे नीचे गिराकर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *