ADVERTISEMENT

Himachal: 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Khabron Wala 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव का है। मृतका की पहचान रानी देवी (24 वर्षीय), पत्नी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। रानी देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मनजीत सिंह से हुआ था और उनका एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को रानी देवी का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *