ADVERTISEMENT

शिमला में 17 वर्षीय लड़की से दु.ष्कर्म…वीडियो वायरल करने की दी धमकी; तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

आवासीय क्वार्टर में किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रोहड़ू थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की है। आरोप है कि रोहड़ू स्थित एक आवासीय परिसर में पवन नाम के व्यक्ति ने 17 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता को धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, जिसके कारण पीड़िता ने परिजनों से घटना को छिपाए रखा। 23 अक्टूबर को पीड़िता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मामला उजागर हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार, थाना जुब्बल से सीसीटीएनएस के जरिए प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *