Khabron wala
पांवटा साहिब के स्टेट लेवल यमुना शायद महोत्सव में दूसरी संध्या पर एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा परिवार सहित पूजा अर्चना की।
इस दौरान यमुना शारदा महोत्सव पर कलाकारों ने अपने प्रतिभा का लोहा बनवाया बेहतरीन संगीत में शाम के दौरान लोगों ने संगीत का और कई तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम का आनंद लिया।
बच्चों की प्रतिभा निकल कर आई सामने…
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के तहत नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में आयोजित वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास और चित्रकला में खोदरी माजरी की सृष्टि ने बाजी मारी। समापन पर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं के लिए कोलर से किल्लौड़ तक के क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया था। पहले चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों ने अंतिम मुकाबले में जगह बनाई। संचालन समिति के सदस्य जीवन जोशी और अजय शर्मा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘जेन-जी का आक्रोश व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि उसकी अपनी अकर्मण्यता का परिणाम है’ रखा गया था। चित्रकला प्रतियोगिता में एसडीएम द्विज गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने ‘पर्यावरण संरक्षण उज्ज्वल भविष्य की ओर’ विषय पर चित्र बनाए, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छह चरणों में आयोजित की गई।
25 अक्टूबर को पंजाबी कलाकार निंजा मुख्य कलाकार के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा हिमाचल के गायक रधुबीर सिंह, और दिलजीत सिंह भी अपनी कला दिखाएंगे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय सादर प्रतियोगिताया कि विद्यालय अंबोया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर ने द्वितीय और डिवाइन विजन स्कूल तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ. उषा जोशी, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर और अश्वनी वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्लीड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन अयूब खान, दीपक जोशी, प्रतिभा पांडे और पूर्ण तोमर ने किया।
मुख्य अतिथि को सम्मानित करते SDM. द्विज गोयल, तहसीलदार मस्त राम, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी व अन्य …
चित्रकला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोडरी माजरी की सृष्टि ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण को निशिका ने द्वितीय और द एशियन स्कूल पांवटा साहिब की अंशिव नेकराम आशा ने यमुना शरद महोत्सव के तहत अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए।करते हुए मुख्य अतिथि प्रताप ठाकुर व अन्य।
शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व बीडीसी सदस्य कमरऊ प्रताप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन समिति के सदस्य डॉ अनुज शर्मा और अरुण चौहान ने बताया कि यमुना शरद महोत्सव के तहत तारुवाला स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में सिरमौर की 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया नाहन की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पीयूएफसी जूनियर पांवटा साहिब की टीम को 2-0 से पराजित किया।
तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संगीता पुंडीर, विशारद सिंह, विनोद कपूर और प्रीति चौधरी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। समापन अवसर पर एसडीएम द्विज गोयल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।











