सतौन क्षेत्र में 53 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, शावड़ी गांव के कल्याण सिंह के रूप में हुई पहचान
Khabron wala
सिरमौर जिले के सतौन क्षेत्र में 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कल्याण सिंह निवासी गांव शावड़ी, कफोटा क्षेत्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।










