ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की चर्चा

पांवटा साहिब अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की चर्चा

Khabron wala 

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब की अनाज मंडी का दौरा कर क्षेत्र के किसानों को धान खरीद एवं उठान के दौरान पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी समिति के कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की गई और किसानों की समस्याओं को जल्द हल करने के संबंध में आवश्यक बातचीत की गई।

दौरे के दौरान किसानों की मुख्य समस्याओं में धान (पैडी) के स्टॉक का समय पर उठान न होना, लेबर की कमी तथा झरनों (धान की सफाई एवं छंटाई के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों) की पर्याप्त उपलब्धता न होना प्रमुख रूप से सामने आया।

इन समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मंडी समिति के कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि धान के उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, लेबर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा झरनों की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

इस दौरान पांवटा साहिब के विधायक श्री सुखराम चौधरी जी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार जी, जिला परिषद सदस्य श्री रोहित चौधरी जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अविनाश सैनी जी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री श्री रमेश चौधरी जी, कुंडियों पंचायत प्रधान श्री रामेश्वर चौधरी जी, श्री दिनेश कुमार जी एवं श्री श्याम लाल जी उपस्थित रहे।

सभी ने एकमत होकर कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत का उचित मूल्य एवं समय पर फसल का उठान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *