ADVERTISEMENT

हिमाचल में तेज रफ्तार क्रेटा ने सड़क पर चल रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौके पर गई जान, पुलिस जांच में जुटी

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के जाड़ला कोईडी में तेज रफ्तार एक क्रेटा कार ने चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेकाबू हुई क्रेटा कार ने सड़क पर मौजूद चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने पहले एक बस को साइड मारी और फिर मोटरसाइकिल सवार सहित राहगीरों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान प्रमोद (28) और शक्ति कपूर (32) निवासी जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में छोटे लाल (45) निवासी हरदोई और बढ़ेड़ा राजपूतां निवासी जस्सी (40) पुत्र गिरधारी लाल घायल हुए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम ऊना से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार को पुलिस थाना अंब के अधिकार क्षेत्र में रोक लिया गया। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय कार चला रहे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *