ADVERTISEMENT

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

Khabron wala

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में युवती की हत्या का मामला सामने आया है. सेक्टर-10 में पॉश एरिया के पास पेट्रोल पंप के साथ लगते खाली एरिया में करीब 30 से 35 साल की युवती की लाश मिली है.

युवती के सिर में भारी भरकम पत्थर से वार किए गए हैं. राहगीर ने जब शव को देखा तो पुलिस को कॉल किया और अब मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि युवती के हाथ में शिखा नाम लिखा हुआ है. हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए हैं और सिर बुरी तरह कुचला गया है. अंदेशा है कि युवती पहचान छुपाने की कोशिश की गई है. युवती ने काले रंग का पायजामा और सफेट रंग की हाफ टीशर्ट पहनी है, जिसके नीचे भूरे रंग की स्वेटर दिख रही है. युवती के हाथ पर शिखा फिर दिल और यूपी यानी शिखा लव यूपी लिखा था. ऐसे में उत्तर प्रदेश से युवती का कुछ कनेक्शन निकल सकता है.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और घटनास्थल को सील कर दिया है. साथ ही महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *