पूर्व मंत्री खिमीराम का टिकट छिनने के बाद बंजार भाजपा में घमासान जिप अध्यक्ष रोहिणी लड़ेगी आजाद चुनाव

जिप अध्यक्ष रोहिणी बंजार से आजाद लड़ेगी चुनाव
शौरी को भाजपा का टिकट देने से खफा
कुल्लू(धनेश गौतम) बंजार विस क्षेत्र में भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। यहां पर भाजपा द्वारा पूर्व मंत्री खिमीराम का टिकट छिनने के बाद जहां खिमीराम समर्थक रुठ गए हैं, वहीं सुरेंद्र शौरी को भाजपा का टिकट मिलने से जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी लाल हुई है।

अब रोहिणी चौधरी बंजार से आजाद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। गौर रहे कि जिप अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सुरेंद्र शौरी ने रोहिणी का साथ न देकर क्षेत्र से बाहर की उम्मीदवार को स्पोट किया था जिस कारण रोहिणी को जीत के लिए दूसरे दल के जीते प्रत्याशियों का समर्थन लेना पड़ा था। तब से शौरी और रोहिणी में छतीस का आंकड़ा है। अब जब सुरेंद्र शौरी को टिकट मिल गया है तो रोहिणी ने बगावत छेड़ दी है। रोहिणी या तो खुद चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर भाजपा नेता भूपेंद्र महंत को चुनावी मैदान में उतारेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!