• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री की एंटी चिट्टा पहल के अंतर्गत 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण

Desk by Desk
8 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवम्बर को प्रारम्भ की गई प्रदेश व्यापी एंटी-चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत ‘नशामुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा औषधि विभाग द्वारा आज पूरे प्रदेश में बंद, स्थायी/अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसेंस वाली 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित दवाओं के अवैध निर्माण पर रोक लगाना तथा दवाओं की अवैध तस्करी को रोकना है।

यह निरीक्षण अभियान हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा औषधि निरीक्षकों के सक्रिय सहयोग से पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान दवा निर्माण इकाइयों के लाइसेंस की पुष्टि, दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट तथा भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी गोदामों व निर्माण क्षेत्रों की गहन तलाशी भी ली गई। पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की गई।

यह पहल नकली दवाओं, बिना लाइसेंस वाली दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों के अवैध निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई है। हाल की खुफिया सूचनाओं से पता चलता है कि कुछ बंद या निष्क्रिय दवा निर्माण इकाइयों का गुप्त रूप से अवैध दवाओं का निर्माण करने, जिसमें नकली दवाओं, फेक ब्रांडेड दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों का उत्पादन शामिल है, के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।

इस निरीक्षण अभियान के अंतर्गत स्थायी या अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसेंस वाली दवा निर्माण इकाइयों में आज समकालिक व आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के छह जिलों ऊना में दो, बिलासपुर में दो, सोलन में चार, सिरमौर में एक, पुलिस जिला नूरपुर में एक और पुलिस जिला बद्दी में 10 इकाइयों में निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पांच अन्य दवा निर्माण इकाइयों में निरीक्षण जारी है।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस विशेष अभियान के दौरान चार बंद, स्थायी/अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसेंस वाली दवा निर्माण इकाइयों में अनियमितताएं पाई गईं। इन इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है और दवा निर्माण इकाइयों में किसी भी प्रकार के दुरुपयोग, अवैध निर्माण या अवैध तस्करी को रोकने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share160SendTweet100
Previous Post

सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध खनन व मोटर वाहन अधिनियम की उलंघना करने वाले टिप्परों के विरुद्ध की गई बडी कार्यवाही

Next Post

हिमाचल के 4 हॉकी खिलाड़ी अब करेंगे देश की रक्षा, भारतीय सेना की पंजाब रैजीमैंट में हुआ चयन

Next Post
हिमाचल के 4 हॉकी खिलाड़ी अब करेंगे देश की रक्षा, भारतीय सेना की पंजाब रैजीमैंट में हुआ चयन

हिमाचल के 4 हॉकी खिलाड़ी अब करेंगे देश की रक्षा, भारतीय सेना की पंजाब रैजीमैंट में हुआ चयन

प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान को मिली गति राज्यभर में विशेष अभियान के अंतर्गत 254 एकांत स्थलों का निरीक्षण एवं 596 वाहनों की ली तलाशी

प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान को मिली गति राज्यभर में विशेष अभियान के अंतर्गत 254 एकांत स्थलों का निरीक्षण एवं 596 वाहनों की ली तलाशी

शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन की नई इबारत मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय में अत्याधुनिक शैक्षणिक अवसंरचना का लोकार्पण किया प्रदेश सरकार विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए प्रयासरतः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन की नई इबारत मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय में अत्याधुनिक शैक्षणिक अवसंरचना का लोकार्पण किया प्रदेश सरकार विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए प्रयासरतः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App