• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांवटा साहिब : सड़क किनारे ढाबों पर परोसी जा रही अवैध तौर पर शराब

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
186
0
526
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लेग पीस और फिश के साथ चटकारे लेते हुए सड़कों के किनारे खड़े होकर गाड़ियों में जाम से जाम टकराने का दौर आम है, मगर कानून की रखवाली पुलिस को इससे कोई नाता ही नहीं है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पुलिस को तनिक भी एहसास नहीं है कि सड़क किनारे गाड़ियों में शराब का दौर चलने से जहां माहौल खराब होता है, वहीं सड़क किनारे खड़े वाहन हादसे को भी न्योता देते हैं।

सरेआम उड़ रहीं कानून की धजियां : सरेआम उड़ती है कानून के नियमों की धज्जियां और पुलिसिया तंत्र तमाशा देखने में मशगूल है। पुलिस की सुस्ती का ही नतीजा है कि सड़क के किनारे सूरज ढलने के बाद छोटे-मोटे ढाबों पर शराबियों का मजमा लगता है। अवैध तौर पर शराब बेचने वालों तक कानून के लंबे हाथ पहुंच जाते हैं, मगर हैरानी है कि नियमों को तार-तार करके गटकी जाती शराब पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती है। बावजूद इसके ऐसा क्यों हो रहा है, यह तो पुलिस ही बता सकती है। सड़कों के किनारों की शराबियों की महफिल जुटी रहती है।

शाम ढलते ही यहां से महिलाओं का निकलना दूभर हो चुका है। शराब का सेवन करने के बाद वे नशे में टूल होकर अनाप-शनाप बोलने लगते हैं। महिलाओं पर फब्तियां भी कसते हैं। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीर, खासकर महिलाएं और विद्यार्थी शर्मिंदा हो जाते हैं। वे जरूरी काम के लिए भी बाजार जाने से परहेज करते हैं। बाई पास , भाटिया पैलस के पास बद्रीनगर , भुपुर , बाता पुल चोंक , विश्कर्मा चोंक के आस पास दर्जनों अड्डे है जहा ये कारोबार चला हुआ है | व कुछ अपराधी भी इस किसम के धंधो को चला रहे है व ठेके के पास स्थित अपने चिकन के अड्डे पर खड़े होकर लोगो को आवाजे लगाकर शराब पिने के लिय उकसाते है |

You may also likePosts

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

Paonta Sahib: क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय का दबदबा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने फरार उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

अधिकारियों के आशीर्वाद से टूटते हैं नियम : शहर की कोई सड़क बाकी होगी, जहां पर सूरज ढलने के बाद वाली छोटे-मोटे ढाबों के नाम पर गिलास से गिलास न टकराए जाते हों। ऐसा नहीं है कि पुलिस को रात के अंधेरे में होने वाली इनकी गतिविधियों के बारे में पता नहीं है, लेकिन खाकी जान बूझकर अंजान बनी हुई है। उनकी गतिविधियों को देख कर यही आभास होता है कि जैसे अवैध तौर पर शराब पिलाने वाले अड्डों के मालिकों पर विभाग के अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त है। शायद इसीलिए उनकी चुप्पी नहीं टूटती।

फूड कार्नरों से ठेकेदार लेते हैं हफ्ता : तहकीकात करने पर मालूम पड़ा है कि फूड कार्नर पर शराब पिलाने की एवज में शराब ठेकेदार ही उनसे महीना लेते हैं। ऐसे अवैध शराब के अहाते काफी सरगर्म हैं। सड़क किनारे खुले ढाबों पर रात के समय में शराब पीने का ही दौर चलता है, जबकि ढाबा मालिकों के पास शराब पिलाने का कोई लाइसेंस नहीं होता है। फिर भी गिलास से गिलास टकराए जाते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा तो होती है। साथ में सरकारी राजस्व को भी चूना लग रहा है।

होटलों पर भी पड़ रही है मार : नाम न छापने की शर्त पर एक होटल मालिक ने बताया कि वह बार का लाइसेंस लेने के लिए मोटी फीस भरते हैं। उनकी एक कमी पर विभाग नुक्ताचीनी कर देता है, लेकिन जो लोग बिना लाइसेंस के खराब पिलाते हैं, उन्हें स्वार्थ के चक्कर में कुछ नहीं बोला जाता है। इस सारे खेल में होटल इंडस्ट्री पर भी इसकी मार पड़ रही है।

शराब की दुकानों के पास या सार्वजनिक स्थलों में शराब पीते पकड़े जाने पर न्यूनतम एक हजार रुपए जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। शहर की कई ऐसी बस्तियां हैं जहां खुलेआम शराब बिकती है। तभी शराब माफिया खुलेआम अवेध धंधा करने में लगा हुआ है क्युकी सैया भये कोतवाल हमें दर कहे का |

सरकारी शराब की दुकानों में रात 11 बजे के बाद शराब बेचने की मनाही है। दुकानदार अधिक मूल्य पर निजी फायदे के लिए देर रात तक शराब बेचते हैं। कई दुकानों में रात को यह दृश्य देखा जा सकता है। वही प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत लेकर शराब परोसते हैं, विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।

Share287SendTweet100
Previous Post

बिना अलर्ट के ही खोल दिये पार्वती 530 मेगावाट प्रोजेक्ट के डैम के गेट 

Next Post

सैंज के पागल नाला में भारी बाढ़ मार्ग अवरूद्ध सैंकड़ों वाहन फंसे 100 मीटर क्षेत्र में फैली दलदल

Next Post
सैंज के पागल नाला में भारी बाढ़ मार्ग अवरूद्ध सैंकड़ों वाहन फंसे 100 मीटर क्षेत्र में फैली दलदल

सैंज के पागल नाला में भारी बाढ़ मार्ग अवरूद्ध सैंकड़ों वाहन फंसे 100 मीटर क्षेत्र में फैली दलदल

????????????????????????????????????

नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का निवेश व 8000 लोगों को रोजगार क्षमता को आकर्षित करने का लक्ष्य

प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का निवेश व 8000 लोगों को रोजगार क्षमता को आकर्षित करने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App