वार्ड नंबर 5 में भाजपा की जीत तय! शक्ति भटनागर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

वार्ड नंबर 5 में भाजपा की जीत तय! शक्ति भटनागर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

“नाम में ही दम है” — विकास के मुद्दे पर मैदान में उतरे शक्ति भटनागर

नगर परिषद वार्ड नंबर 5 में इस बार चुनावी माहौल पूरी तरह विकास के मुद्दों पर केंद्रित नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी शक्ति भटनागर के निवास पर आयोजित विशाल बैठक ने साफ संकेत दे दिया कि वार्ड में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विकास के नाम पर भाजपा को समर्थन देने की बात कही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है, क्योंकि जनता अब काम और विकास के आधार पर वोट कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विकास की रफ्तार थमने से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 5 में सड़कें, नालियां, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भाजपा ने एक ईमानदार, तेजतर्रार और जमीनी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि “शक्ति” नाम अपने आप में ऊर्जा, ताकत, साहस और बदलाव का प्रतीक होता है, और प्रत्याशी शक्ति भटनागर भी उसी सोच के साथ वार्ड के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड को अब ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो सिर्फ वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम करे।

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में “विकास के लिए भाजपा” और “वार्ड नंबर 5 मांगे बदलाव” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

वही वार्ड नंबर 5 भाजपा प्रभारी पवन चौधरी ने भी अपने दमदार संबोधन में कहा कि वे इस वार्ड में पहली बार प्रचार कर रहे हैं, लेकिन यहां की टूटी-फूटी सड़कें और बदबूदार नालियों से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को लोग भारी तादात में समर्थन दे रहे हैं और उनका जीतना लगभग तय है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!