• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सिर्फ कुछ सैकेंड की देरी और…खड्ड में समा जाती बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

मंडी जिला के अंतर्गत आते संधोल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चतरोन क्षेत्र में स्थित मसोत खड्ड पुल के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआराटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खड्ड में गिरने से बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि समय रहते बस रुक गई, वरना एक भयानक दुर्घटना घट सकती थी। बस में उस वक्त करीब 10 से 12 यात्री सवार थे, जिनकी जान सांसत में आ गई थी।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय घटी जब एचआरटीसी की बस धर्मपुर से संधोल की ओर जा रही थी। बस जैसे ही मसोत खड्ड पुल की चढ़ाई चढ़ने लगी, अचानक तकनीकी खराबी के कारण इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होते ही बस चढ़ाई पर रुकने के बजाय पीछे की ओर लुढ़कने लगी। बस का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बस का पिछले हिस्से का एक टायर सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गया।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

जैसे ही बस पीछे लुढ़की और टायर सड़क से नीचे उतरा ताे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौत को इतना करीब देख यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, इस बेहद नाजुक स्थिति में बस चालक ने गजब की हिम्मत और सूझबूझ दिखाई। चालक ने धैर्य नहीं खोया और किसी तरह बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे वह पूरी तरह खड्ड में गिरने से बच गई। यदि कुछ सैकेंड की भी देरी होती या चालक नियंत्रण खो देता, तो यह एक जानलेवा हादसा साबित हो सकता था।

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रही एक अन्य बस की मदद ली गई। दूसरी बस की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस को खींचकर सुरक्षित सड़क पर वापस लाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बस का पिछला एक टायर सड़क से बाहर चला गया था, लेकिन स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

ढलियारा के तीखे मोड़ पर ”आग का गाेला” बनी टैक्सी, मुम्बई के 9 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

Next Post

स्कूटी की डिक्की से 1.402 किलोग्राम चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Next Post
स्कूटी की डिक्की से 1.402 किलोग्राम चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की से 1.402 किलोग्राम चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

स्कूलाें और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का बदला समय, प्रशासन ने जारी किया नया शैड्यूल

स्कूलाें और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का बदला समय, प्रशासन ने जारी किया नया शैड्यूल

सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक की जान, टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित माैके से फरार

सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक की जान, टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित माैके से फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App