• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश बन रहा वैश्विक निवेश का आकर्षक केंद्र

छोटे मध्यम उद्यम स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल

Khabron wala 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए नवाचार दृष्टिकोण अपनाकर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार की ‘इंडस्ट्री थ्रू इनविटेशन’ पहल सफल साबित हो रही है। इस सक्रिय निवेश आमंत्रण रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश हाईटेक, सतत और ग्रामीण-आधारित उद्योगों के प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देश व विदेशों के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आउटरीच कार्यक्रम व दौरे आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि दुबई और जापान जैसे वैश्विक बाजारों और मुंबई जैसे घरेलू निवेश केंद्रों से संवाद के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रतिबद्धता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपये की 683 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससेे लगभग 32,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विविध क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। सरकार पर्यावरण अनुकूल परिवहन, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने, हरित ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश आकर्षित करने और सतत अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, सौर ऊर्जा, डिजिटल अवसंरचना और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के माध्यम से डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग में किसानों को लाभ पहुंचाकर औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग (एमएसएमई)े राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार ने ग्रामीण उद्यमिता को सुदृढ़ बनाने के लिए 1,642 करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं, जिनमें से प्रारंभिक फंडिंग के रूप में 109.34 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी, आईआईएम सिरमौर और एम्स बिलासपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में 14 इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में 107 स्टार्टअप सफलतापूर्वक शुरू किए गए हैं, जबकि 407 को शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत राज्य सरकार ने 373.87 करोड़ रुपये निवेश की 1,607 स्वरोजगार इकाइयों को मंजूरी दी है। इससे सीधे तौर पर 3,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

सरकार प्रदेश को निवेशक हितैषी गंतव्य के रूप मंें स्थापित कर रही है। निवेशकों की सुविधा के लिए 180 सेवाओं को सिंगल सिंगल-विंडो पोर्टल में शामिल किया है। निर्माण नियमों में संशोधन कर औद्योगिक भवनों के लिए 70 प्रतिशत भूमि उपयोग की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, 13 नए बड़े और सूक्ष्म औद्योगिक क्षेत्र भी अधिसूचित किए गए हैं ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से उद्योग जगत में हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। राज्य ने स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग 2023 में ‘बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड’, वर्ष 2024 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एस्पायरर स्टेट अवार्ड और पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसैसिंग एंटरप्राइजेस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अलावा, राज्य को डीपीआइआइटी 2025 द्वारा स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्रों तथा कंस्ट्रक्शन परमिट एनेबलर्स में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार प्रदेश सरकार की पारदर्शी, कुशल और निवेशक-अनुकूल नीतियों की सफलता के प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने आश्वस्त किया

कि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि हिमाचल देश में औद्योगिक हब के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करे।

Share160SendTweet100
Previous Post

कार में घूम रहे थे चार दोस्त, डैशबोर्ड के अंदर छुपाया था चिट्टा- नाके पर पुलिस ने पकड़ा

Next Post

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

Next Post
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

पांवटा साहिब: SIU टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर एक व्यक्ति से 7.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया ….

पांवटा साहिब: SIU टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर एक व्यक्ति से 7.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया ....

CM के गृह जिला से इंडियन नेवी में Cadet बनी प्रांजलि सिंह- सुक्खू ने दी बधाई

CM के गृह जिला से इंडियन नेवी में Cadet बनी प्रांजलि सिंह- सुक्खू ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App