• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

कंपनी ने नहीं दिया 11 करोड़ का बिजली बिल, जानिए क्यों 3 पूर्व इंजीनियर समेत अन्य पर हुई FIR

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने बोर्ड के तत्कालीन अधिकारियों और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस मुख्यालय को मार्च 2025 में शिकायत मिली थी कि बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने बरोटीवाला स्थित एक इस्पात कम्पनी को नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाया है. इस शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच हुई और सरकार से अनुमति लेने के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज किया. एफआईआर में तीन तत्कालीन अधिकारियों सहित अज्ञात अधिकारियों को नामजद किया गया है.

बिजली बोर्ड को 11.84 करोड़ का नुकसान

शिकायत में आरोप है कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिजली सप्लाई 6 अक्टूबर 2012 को लंबित बकाया राशि चुकाए बिना ही दोबारा जोड़ दी गई. इसके बाद कंपनी ने बिल का भुगतान चेक से शुरू किया. बाद में चेक भी बाउंस हो गए थे. कुछ समय बाद कंपनी डिफॉल्ट कर गई. बिजली बोर्ड इलेक्ट्रिसिटी बिल का पैसा नहीं वसूल पाया था. इस कंपनी पर 11.84 करोड़ रुपये का बिल बकाया रह गया.

मामले में हुई FIR

मामले में हुई FIR (ETV Bharat)

नियमों को ताक पर रख कर हुआ काम

You may also likePosts

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

Himachal: प्रधान-उपप्रधान समेत पूरी पंचायत ने एक साथ थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पहनाया पार्टी का पटका

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

बिजली की पुनर्बहाली के लिए वित्त एवं लेखा शाखा से अनिवार्य मंजूरी नहीं ली गई. ये पूरा काम नियमों को ताक पर रखकर मात्र एक ही दिन में जल्दबाजी में किया गया. इस तरह कंपनी को अनुचित लाभ दिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि बरोटीवाला विद्युत उपमंडल ने कंपनी के खातों का ठीक से मिलान तक नहीं किया. विजिलेंस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सब कुछ बोर्ड के तत्कालीन सीएमडी की मंजूरी से हुआ, जो सप्लाई कोड 2009 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन था. विजिलेंस ने अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से बिजली बोर्ड के भीतर हड़कंप मच गया है.

बिजली बोर्ड के इन इंजीनियरों पर FIR

इस मामले में बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता ने राजेश कुमार ठाकुर, तत्कालीन चीफ इंजीनियर (ऑपरेशन), अनूप धीमान तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन), वाईआर शर्मा, तत्कालीन चीफ इंजीनियर (कॉमर्शियल), मैसर्स गिलवर्ट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिनव मौदगिल, उमेश मौदगिल और बिजली बोर्ड के अन्य अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज कराया है. यानी जांच में जैसे जैसे दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी इस केस में नामजद किया जाएगा. बता दें कि, बिजली बोर्ड के एमडी ने मार्च माह में अतिरिक्त मुख्य सचिव होम डिपार्टमेंट को इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखा था. विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद आज FIR दर्ज की है.

Share160SendTweet100
Previous Post

रेप केस में फंसा युवा SDM फरार, जिस रेस्ट हाउस के कमरा-104 में हुआ था कांड, वहां से पुलिस को क्या मिला?

Next Post

मानसून सीजन में प्रदेश को 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसानः राजस्व मंत्री

Next Post
मानसून सीजन में प्रदेश को 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसानः राजस्व मंत्री

मानसून सीजन में प्रदेश को 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसानः राजस्व मंत्री

लोक निर्माण विभाग के परिधि एवं विश्राम गृहों का किया जाएगा मासिक गुणवता प्रमाणन बेहतर ग्रेडिंग वाले किए जाएंगे पुरस्कृत

लोक निर्माण विभाग के परिधि एवं विश्राम गृहों का किया जाएगा मासिक गुणवता प्रमाणन बेहतर ग्रेडिंग वाले किए जाएंगे पुरस्कृत

Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

हिमाचल में डोली की जगह उठी अर्थी: हत्यारे प्रेमी ने कबूला गुनाह, चाचा भी गिरफ्तार…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App