• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पिता के नक्शेकदम पर चली बेटी ने पूरा किया दादा-दादी का सपना, वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Desk by Desk
8 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के डन्नी क्षेत्र की रहने वाली ऐशिता शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। ऐशिता ने अखिल भारतीय मैरिट सूची में 12वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

ऐशिता की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया है। ऐशिता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद शानदार रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा (जमा दो तक) केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीसीईटी कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस में बीई की डिग्री हासिल की।

देश सेवा का जज्बा ऐशिता को विरासत में मिला है। उनके पिता राजीव शर्मा वर्तमान में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। घर में वायुसेना के अनुशासन और देशप्रेम के माहौल ने ऐशिता को बचपन से ही प्रेरित किया। यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक क्षण है, क्योंकि ऐशिता के चयन के साथ ही उनके दादा कुलदीप चंद शर्मा और दादी कल्याण देवी का अपनी पोती को वायुसेना की वर्दी में देखने का सपना भी साकार हो गया है।

इस चयन के बाद अब ऐशिता शर्मा अपने नए सफर की शुरुआत करेंगी। वह जनवरी, 2026 से वायु सेना अकादमी, सिकंदराबाद (हैदराबाद) में अपना आधिकारिक प्रशिक्षण शुरू करेंगी। ऐशिता की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने उनके परिवार को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share160SendTweet100
Previous Post

देश नरेंद्र मोदी और पार्टी नड्डा जी के हाथों मजबूत हुई : जयराम ठाकुर

Next Post

मुबारिकपुर-होशियारपुर हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बुझा घर का चिराग

Next Post
मुबारिकपुर-होशियारपुर हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बुझा घर का चिराग

मुबारिकपुर-होशियारपुर हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बुझा घर का चिराग

भीषण अग्निकांड: मंडी के इस गांव में फटा गैस सिलैंडर, परिवार काे लाखाें रुपए का नुक्सान

भीषण अग्निकांड: मंडी के इस गांव में फटा गैस सिलैंडर, परिवार काे लाखाें रुपए का नुक्सान

आज यहां होगी बारिश-बर्फबारी! मौसम विभाग ने दी अपडेट

आज यहां होगी बारिश-बर्फबारी! मौसम विभाग ने दी अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App