• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ सोलन पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। जिला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी की 6 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह संपत्ति आरोपी ने नशे के काले कारोबार से अर्जित की थी।

2018 के मामले में कसा शिकंजा

यह कार्रवाई वर्ष 2018 में थाना धर्मपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले से जुड़ी है। पुलिस ने आरोपी धनीराम (62) निवासी जाडली और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई करीब 43 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था, फिर भी उसने वर्ष 2018 में अपने बेटाें संजीव कुमार और नीलम कुमार के नाम पर 2 गाड़ियां और एक टिप्पर खरीदा था। 22 अगस्त, 2018 को धर्मपुर पुलिस ने धनीराम के कब्जे से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद 2019 में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी, जो अभी विचाराधीन है। जांच में सामने आया कि धनीराम लंबे समय से अपने इलाके में चरस और अफीम की सप्लाई कर रहा था।

जेल में बंद आरोपी धनीराम

आरोपी धनीराम वर्तमान में थाना कुनिहार के एक मामले में जेल में बंद है। उससे जुड़े एक अन्य मामले में (जिसमें 1.622 किलो चरस और 1.624 किलो अफीम बरामद हुई थी) पुलिस ने दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद उसकी 6 करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियों में आलीशान मकान, रेस्तरां और होम स्टे, जेसीबी और अन्य कमर्शियल वाहन, सोने के आभूषण व बैंक खातों में जमा नकदी शामिल है।

आदतन अपराधी है धनीराम

पुलिस जांच के मुताबिक धनीराम एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना अर्की में भी चरस तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ महिलाओं के प्रति क्रूरता और छेड़छाड़ के भी 2 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सोलन पुलिस न सवा साल में 15 करोड़ की संपत्ति की जब्त

You may also likePosts

BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला

बद्दी पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी सफलता,4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार!

चम्बा में कुदरत का कहर: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बारिश, 25 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर महिला राहगीर से टकराई बाइक, चचेरे भाई-बहन की मौत

जिला सोलन पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लगातार फाइनांशियल इन्वैस्टिगेशन का सहारा ले रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले लगभग सवा साल में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने 39 आरोपियों की 15.60 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

वन माफिया के हाैसले बुलंद, सरकारी जंगल से काट डाले डेढ़ दर्जन खैर के पेड़

Next Post

चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौ/त

Next Post

चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौ/त

पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मजदूरी कर पाल रहा था परिवार

शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा उसका आशिक, पहुंची पुलिस के पास..

शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा उसका आशिक, पहुंची पुलिस के पास..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App