पावटा साहिब पुलिस ने एक युवक से नशीले केप्सूल की खेप बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमित कुमार पुत्र रामेश्वर कुमार निवासी भुपुर के पास सपासवन प्लस के 220 केप्सूल बरामद किए।
इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डी एस पी सोमदत ने की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम इसी तरह जारी रहेगी तथा पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी |











